Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

‘नमामि नर्मदे’ ट्रस्ट की प्रथम वर्षगांठ पर माहिष्मती घाट पर भव्य ‘माहिष्मती महोत्सव’ का आयोजन

देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 1 नवम्बर को माहिष्मती घाट पर ‘माहिष्मती महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान घाट पर 21 हजार दीपों से दीपोत्सव मनाया गया और माँ नर्मदा की विशेष महाआरती की गई।  कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेश मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम श्रीमति सोनल सिडाम सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

श्री तुलसी शालिग्राम विवाह में शामिल हुईं मंत्री श्रीमती उईके

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्रीमती संपतिया उईके ने माहिष्मती घाट में आयोजित ‘श्री तुलसी शालिग्राम विवाह’ में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लिया और जिलेवासियों के कल्याण एवं सुख-समृद्धि के लिए माँ नर्मदा से प्रार्थना की।

 21 हजार दीपों से जगमगाया माहिष्मती घाट

नमामि नर्मदे महाआरती ट्रस्ट द्वारा माँ नर्मदा के माहिष्मती घाट पर 21 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस भव्य दीपोत्सव के दौरान माहिष्मती घाट माँ नर्मदा के अद्भुत दृश्य से आलौकित हुआ। दीपोत्सव में खास तौर पर पंचचौकी महाआरती प्रथम वर्षगांठ, माहिष्मती घाट की आकृति को दीपों से सजाया गया, जिसने एक उत्सवी और आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया।

भव्य चुनरी और कलश यात्रा का हुआ आयोजन

देवउठनी एकादशी के उपलक्ष्य में भव्य चुनरी एवं कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। यह यात्रा कलेक्‍ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर शहर के सिविल कोर्ट, एलआईसी से होते हुए माहिष्मती घाट पर समाप्त हुई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और नगरवासी शामिल हुए।

 मां नर्मदा की विशेष महाआरती और दुग्ध अभिषेक

भव्य दीपोत्सव के साथ ही माँ नर्मदा की विशेष महाआरती की गयी। रुद्राष्टक, स्वस्ति वाचन, नर्मदाष्टक के साथ माँ नर्मदा को आरती समर्पित की गई। कैबिनेट मंत्री श्रीमती उईके, नगर पालिका अध्यक्ष, कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत सहित सभी अतिथियों ने मां नर्मदा का दुग्ध अभिषेक किया और पुष्प वर्षा की। महाआरती के पश्चात दीपोत्सव का समापन भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया।

Related posts

कोविड टीके के दोनों डोज अवश्य लगाएँ, सुरक्षा चक्र पूर्ण करें कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

Reva India News

प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए लोक अदालतें महत्वपूर्ण – प्रधान न्यायाधीश श्री शर्मा 11 दिसम्बर को आयोजित हुई राष्ट्रीय लोक अदालत  

Reva India News

एनएसएस और यूथ क्लब ने किया धरती का श्रृंगार

Reva India News

Leave a Comment