मंडला, 3 नवंबर 2025
नवीन तहसील भवन के प्रथम तल में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया। उन्होंने डिजिटाइजेशन कार्य में संलग्न टीम के सदस्यों से डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रतिदिन की जा रही स्कैनिंग की गति तेज करने के निर्देश देते हुए कहा कि समयसीमा में यह कार्य संपादित करें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित मौजूद रहे।

