Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजनांतर्गत उद्योग/सर्विस/व्यवसाय के लिए आवेदन ऑनलाईन आमंत्रित

मंडला, 4 नवंबर 2025

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला में मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में विनिर्माण के लिए 1 लाख से 50 लाख रूपए तक सेवा/खुदरा व्यवसाय हेतु एक लाख से 25 लाख रूपए तक का ऋण प्रकरणों का आवेदन समस्त पोर्टल से ऑनलाईन आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं।

आवेदक को 8वी कक्षा उत्तीर्ण, 18 से 45 आयु वर्ग के हों तथा जिनकी परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपए से कम हो वो पात्र हैं। मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पेन कार्ड आधार कार्ड, कोटेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आवश्यक लायसेन्स व अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने हैं। अब आवेदकों को विनिर्माण उद्योग स्थापना के लिए 1 लाख से 50 लाख रूपए तक तथा सेवा एवं खुदरा व्यवसाय इकाई के लिए 1 लाख से 25 लाख रूपए तक बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। योजना में 3 प्रतिशत त्रैमासिक दर से 7 वर्ष तक की अवधि के लिए ब्याज अनुदान एवं सीजीटीएमएसई गारंटी शुल्क 7 वर्ष तक प्रतिपूर्ति के रूप में देय है। अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मण्डला एवं बैंकों से किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालीन समय में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंडला श्री नंदकिशोर वास्कले मो.नं. 9826210115 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने धान उपार्जन केन्द्र जामगांव का निरीक्षण किया

Reva India News

जिले में अब तक 987.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

*प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम का ग्राम टकटौआ में हुआ आयोजन

Reva India News

Leave a Comment