Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण

मंडला, 4 नवंबर 2025

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण ग्राम पंचायत मधुपुरी के नर्मदा तट पर किया गया। इसमें ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं ग्राम पंचायत के सहयोग से लगभग 400 पौधों को रोपित किया गया। इस दौरान जन अभियान परिषद् के जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि एक वृक्ष सौ पुत्र समान है। वृक्षारोपण से पर्यावरण को संतुलित करना, जैव विविधता को बढ़ाना और वायु की गुणवत्ता में सुधार करना है। ग्राम पंचायत सरपंच श्री लछीराम उईके ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पेड़ पौधे हैं तो हम हैं नहीं तो हमारा अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। विकासखण्ड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी श्री आशीष सिंगरौरे, ग्राम पंचायत उप-सरपंच श्री रवि नंदा, रोजगार सहायक श्री प्रदीप ठाकुर, मोबेलाईजर श्री रंजीत पंद्रो एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

धात्री और गर्भवती माताओं की दी गई स्वच्छता और पौष्टिक भोजन के बारे जानकारी

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते 16 नवंबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

Reva India News

Leave a Comment