Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

9 से 14 नवम्बर तक मनाया जाएगा ‘‘न्यायोत्सव-विधिक सेवा सप्ताह‘‘

मंडला, 4 नवंबर 2025

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 9 नवम्बर विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 14 नवम्बर 2025 तक ‘‘न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह‘‘ का आयोजन किया जाना है। जिसके तहत मण्डला जिले के मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री कमल जोशी के निर्देशन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री तपन धारगा के मार्गदर्शन में विधिक सेवा सप्ताह को सफल बनाये जाने हेतु स्कूलों, ग्राम पंचायतों, बाल-गृह, जिला जेल मण्डला में विभिन्न विधिक साक्षरता कार्यक्रमों का आयोजन कर न्यायोत्सव मनाया जावेगा।

‘‘न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह‘‘ में विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं जनसामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक जागरूकता/साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसके अंतर्गत 9 नवंबर 2025 को विधिक जागरूकता रैली कार्यक्रम एवं विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के माध्यम से न्यायोत्सव का शुभारंभ किया जावेगा। 10 नवंबर को जिला जेल मंडला में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम, 11 नवंबर को स्थानीय विद्यालयों में यातायात नियम सायबर सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट पर स्कूली छात्र-छात्राओं को जागरूक करने हेतु शिविर आयोजन, 12 नवंबर को जिला मुख्यालय से नजदीकी ग्राम-पंचायतों में विधिक साक्षरता कैम्प का आयोजन एवं 13 नवंबर 2025 को आदर्श बालगृह मंडला में निरीक्षण एवं बाल देखभाल कानूनों के संबंध में जागरूकता शिविर 14 नवंबर 2025 को जिला न्यायालय परिसर में बाईक रैली कार्यक्रम के माध्यम से न्यायोत्सव कार्यक्रम का समापन किया जावेगा।

Related posts

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना: अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 16 जुलाई 2026

Reva India News

उपचार की व्यवस्था देखने जिला चिकित्सालय पहुँचे प्रभारी कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment