Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“ऑपरेशन मुस्कान” के तहत महाराजपुर स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम

मंडला, 6 नवंबर 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री रजत सकलेचा की उपस्थिति में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा बताया गया कि “ऑपरेशन मुस्कान” का मुख्य उद्देश्य गुम हुए अवयस्क बालक/बालिकाओं की शीघ्र एवं सुरक्षित दस्तयाबी, सुरक्षित परिजनों को सौंपना,  गुमशुदगी के कारणों की पहचान कर रोकथाम करना है। पुलिस विभाग इस दिशा में सतत रूप से प्रयासरत है। उन्होंने छात्राओं से अपील किया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति, अत्याचार, शोषण या जोखिम की स्थिति में वे घबराएँ नहीं, बल्कि तुरंत पुलिस, परिवार या विद्यालय प्रबंधन को अवगत कराएँ। साथ ही उन्होंने डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन जैसी सेवाओं की जानकारी देते हुए इनके उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में छात्राओं को साइबर सुरक्षा, बाल अधिकार, गुड टच-बैड टच, नशे के दुष्परिणाम एवं ऑनलाइन अपराध से सुरक्षा विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, थाना प्रभारी महाराजपुर, थाना प्रभारी महिला सुरक्षा शाखा,  शिक्षकगण, छात्राएँ एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

2 अक्टूबर गांधी जयंती पर रंगरेज घाट में आयोजन

Reva India News

माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन युवा मोर्चा ने देर रात बचाई गौ माता की जान

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment