Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत सीईओ ने एक बगिया माँ के नाम कार्य का किया अवलोकन

मंडला, 6 नवंबर 2025

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना ने बुधवार को ग्राम पंचायत देल्हा पहुंचकर एक बगिया माँ के नाम के कार्यों अवलोकन किया। सीईओ श्री मीना ने कार्यों की सराहना करते हुए हितग्राही सुनीता बाई से मुलाकात की। इसके अतिरिक्त उन्होंने आजीविका समूह की महिलाओं और आवास योजना के लाभार्थियों के साथ भी विस्तार से चर्चा की। चर्चा के दौरान सीईओ श्री मीना ने कहा कि आवास योजना के हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराएं।

सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने ग्राम पंचायत देल्हा में चल रहे अन्य विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी निर्माण कार्यों में गति लाने और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक यंत्री, संबंधित पंचायत के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

एनएसएस और यूथ क्लब ने किया धरती का श्रृंगार

Reva India News

फ्रंटलाइन वर्कर को लगाया गया कोविड टीका

Reva India News

नैनपुर जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को झंकार भवन में

Reva India News

Leave a Comment