Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता सूची पुनरीक्षण के अन्तर्गत गणना प्रपत्र वितरण एवं प्रविष्टि कार्य का एसडीएम नैनपुर द्वारा निरीक्षण

मंडला, 10 नवंबर 2025

चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत आज एसडीएम नैनपुर द्वारा चिरईडोंगरी क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे एवं बी.एल.ओ. के माध्यम से गणना प्रपत्र भरवाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया गया।

एसडीएम ने ग्रामीणों से सीधी बातचीत में बताया कि चुनाव आयोग की इस एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटे नहीं एवं अपात्र व्यक्तियों का नाम सूची से नियमानुसार हटाया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बी.एल.ओ. को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं प्रविष्टि उपरांत संकलन कार्य पूर्ण कर सटीक और अद्यतन जानकारी प्राप्त की जाए।

 

Related posts

आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर काम्बेट टीमों का गठन, संक्रामक बीमारियों से निपटने की तैयारी तेज

Reva India News

परशुराम मंदिर निर्माण भूमि पूजन संपन्न* *परशुराम सेवा समिति के माध्यम से संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment