Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण: एसडीएम सोनाली देव ने लिया मतदाताओं से फीडबैक

मंडला, 10 नवंबर 2025

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 106 बिछिया में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य जोर-शोर से जारी है, जिसके तहत सभी मतदान केंद्रों पर गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में बिछिया की एसडीएम श्रीमती सोनाली देव ने मतदान केंद्र 36, 37 और 38 का औचक भ्रमण किया। एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे ने भी मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

एसडीएम श्रीमती सोनाली देव ने इन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से घर-घर संपर्क कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता को परखा और स्वयं मतदाताओं से मिलकर फीडबैक लिया।

मतदाताओं से चर्चा करते हुए श्रीमती सोनाली देव ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों में गणना पत्रक वितरण का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नाम मिलान सुनिश्चित करने के लिए घर-घर सर्वे का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

Related posts

सांकेतिक रूप से होगा मड़ई मेले का आयोजन

Reva India News

उपसरपंच ने की दलित युवक की जमकर मारपीट । पुलिस अधीक्षक एवं अजाक थाने में की पीड़ित ने की शिकायत

Reva India News

निवास को सीएम हेल्पलाईन के बेहतर निराकरण के लिए मिले प्रशस्ति पत्र

Reva India News

Leave a Comment