Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

इकाई मेसर्स बसंत सायकल असेम्बलिंग का भू-आवंटन एवं लीजडीड निरस्त

मंडला, 11 नवंबर 2025

     अर्धशहरी औद्योगिक संस्थान बिंझिया जिला मण्डला में 46150 वर्गफुट भूमि इकाई मेसर्स खोडियार सायकल असेम्बलिंग का पारिवारिक हस्तांतरण कर मेसर्स बसंत सायकल असेम्बलिंग उद्योग पट्टाभिलेख निष्पादन 14 सितम्बर 2012 को हुआ था। उक्त आवंटित भूमि पर सायकल असेम्बलिंग कार्य के साथ ही अन्य सामग्री पी.वी.सी. पाईप सबमर्सिबल पंप एवं विद्युत सामग्री नल फिटिंग सामग्री का विक्रय कार्य निरंतर किया जा रहा है। जिसके संबध में कार्यालय से 60 दिवसीय नोटिस जारी किया गया। साथ ही मौखिक समझाईश के बावजूद विक्रय कार्य बंद न कर लीजडीड कंडिका 16 का उल्लंघन किया गया। इस संबंध में 17 अक्टूबर 2025 को 15 दिवसीय अंतिम सूचना पत्र जारी किया गया किंतु विक्रय कार्य निरतंर किया जाकर लीजडीड कंडिकाओं का उल्लंघन दूर नहीं किया गया।

     मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक भूमि एवं भवन प्रबंधन नियम 1974 यथा संशोधित 2008, 2014, 2019, 2021, 2023 एवं 2025 में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए इकाई मेसर्स बसंत सायकल असेम्बलिंग प्रोप्रा0 श्री बसंत क्षत्री मण्डला भूमि आबंटन आदेश 6 सितम्बर 2012 को औद्योगिक क्षेत्र बिंझिया तहसील मण्डला में 20150 वर्गफुट भूमि तथा 14 सितम्बर 2012 को संपादित हुई संशोधित लीजडीड तत्काल प्रभाव से निरस्त की गई है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिटिया मुस्कान को दी बधाई मध्यप्रदेश की बेटी मुस्कान ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

Reva India News

पुलिस चौपाल: चौकी मनेरी अंतर्गत आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट में हेलमेट जागरूकता

Reva India News

माहिष्मती नर्मदेश्वर कांवड़ यात्रा 4 अगस्त को यात्रा प्रातः 8 बजे से माहिष्मती घाट से प्रारंभ होगी

Reva India News

Leave a Comment