Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सांसद श्री कुलस्ते ने किया पंचायत भवन का भूमिपूजन भगवान बिरसा मुंडा रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मंडला, 11 नवंबर 2025

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव रथ यात्रा का शुभारंभ सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा ग्राम पंचायत बकौरी में किया गया। उन्होंने इस रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि यह रथ यात्रा गांव-गांव जाकर जनजातीय समुदाय के लिए संचालित की जा रही विभिन्न शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी। उन्होंने मंच से ग्रामीणों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए कहा।

सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि यह यात्रा भगवान बिरसा मुंडा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचायेगी। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान, जनजातीय गौरव और विकास के संकल्प को दोहराया और कहा कि उनका जीवन और उनके आदर्श जनजातीय समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम में उन्होंने अटल सुशासन भवन (पंचायत भवन) का भूमिपूजन भी किया और कहा कि यह भवन ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा को सुदृढ़ करेगा। यह भवन पंचायत स्तर पर शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का केन्द्र बनेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम को विधायक श्री चैनसिंह वरकड़े एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम ने भी संबोधित किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले भगवान बिरसा मुंडा आज जनजातीय ही नहीं बल्कि समूचे देश के लिए आदर्श हैं। इस दौरान श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, श्री जयदत्त झा, श्री विजय सरवटे, श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, श्री सोनू परिहार, सरपंच, सहायक आयुक्त ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related posts

एबीपीएएस पोर्टल से ऑनलाईन आवेदन कर 20 प्रतिशत छूट का लाभ उठाए  

Reva India News

रपटाघाट के सफाई कार्य में उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे लोग

Reva India News

*ब्लड डोनेट कैंप लगाकर मनाया प्रदेश अध्यक्ष गो पुत्र दिलीप चंद्रोल का जन्मदिन*

Reva India News

Leave a Comment