Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण संपन्न

मंडला, 13 नवंबर 2025

कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री एलएस सैयाम के द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना के अंतर्गत मत्स्य पालकों को 10 नवंबर से 12 नवंबर तक कृषि विज्ञान केन्द्र मण्डला में झींगा पालन मछुआ प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में झींगा पालन के विषय में विस्तृत तकनीकी जानकारी जैसे झींगा मत्स्य बीज का संचयन, आहार, विक्रय तथा उससे होने वाले आय आदि के बारे में विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई।

बुधवार को प्रशिक्षण के समापन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम एवं मांझी ढीमर समाज मण्डला के अध्यक्ष श्री उमाशंकर सिंधिया एवं राजराजेश्वरी मछुआ सहकारी के अध्यक्ष श्री रमेश नंदा, माँ नर्मदा सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री रामकृपाल नंदा एवं विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक तथा मछुआ प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

तीन दिवसीय मछुआ प्रशिक्षण श्री एस.के. भारद्वाज, श्री एस.के. उइके, मत्स्य निरीक्षक श्री पी.आर. वैद्य एवं सहायक मत्स्य अधिकारी श्री एच.के. भगत तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण दिया गया।

 

Related posts

संवेदनशील नेतृत्व का असर कलेक्टर के एक निर्देश से मिली राहत खेत का नक्शा मिला तत्काल आवेदक प्रहलाद मोंगरे ने व्यक्त किया आभार

Reva India News

सांसद खेल महोत्सव के समापन अवसर पर युवाओं का उत्साहवर्धन, मंडला में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Reva India News

जिला पंचायत सीईओ द्वारा नाबार्ड स्वच्छता से विकास कार्यक्रम का शुभारंभ एवं कृषि से संबन्धित कार्यों का किया गया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment