Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा बिछिया में एसआईआर कार्य का किया अवलोकन

मंडला, 13 नवंबर 2025

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा ने गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र बिछिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां बीएलओ द्वारा की जा रही एसआईआर की प्रक्रिया देखी। उन्होंने कहा कि इस एसआईआर प्रक्रिया का उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र नाम सूची में शामिल न हो। इसलिए सभी बीएलओ एवं संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सटीकता से कार्य करें।

इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) से चर्चा कर एसआईआर प्रक्रिया के सुचारू संचालन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने मतदाताओं को गणना पत्रक भरकर बीएलओ के पास जमा करने के लिए प्रेरित भी किया।

Related posts

कलेक्टर ने दिव्यांग दम्पति को कम्बल वितरित किया

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

*अनफिट, ओवरलोड और खतरनाक वाहनों पर शिकंजा

Reva India News

Leave a Comment