Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय वरिष्ठ मूल शाला में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मंडला, 14 नवंबर 2025

शासकीय वरिष्ठ मूल शाला में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा स्कूल के छात्र/छात्राओं को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुये उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी। हब अंतर्गत संबल और सामर्थ्य योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही वन स्टॉप सेंटर द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में विस्तार से बताते हुये आवश्यक हेल्पलाइन नंबर चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नं. 181, साइबर सुरक्षा हेल्पलाईन नं. 1930 एवं पुलिस सहायता हेल्पलाइन नं. 112 के बारे में बताया। छात्र/छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिता की गई जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कार देकर उनको प्रोत्साहित किया गया। उक्त कार्यक्रम में शाला के प्राचार्य, शिक्षकगण, वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक प्रेरणा मर्सकोले एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

अखिलेश बनें अध्यक्ष साजिश बनें महामंत्री  

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment