Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

20 नवम्बर को होगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा की पीटीएम

मंडला, 17 नवंबर 2025

बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाने वाली कक्षा नवमीं से बारहवीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षायें जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी विद्यालयों में सम्पन्न कराई जा चुकी हैं। शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर उत्तर पुस्तिकायें विद्यार्थियों को उनकी त्रुटियां दर्शाते हुये अवलोकन कराने के निर्देश पूर्व में ही जारी किये जा चुके हैं।

20 नवम्बर को पालक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित कर विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम एवं मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं से अभिभावकों को अवगत कराया जावेगा। पालक शिक्षक संघ की बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी एवं अन्य निरीक्षण दलों के द्वारा विद्यालयों का भ्रमण भी किया जावेगा। समस्त प्राचार्याें को निर्देश जारी किये गये हैं कि परीक्षा परिणाम की प्रविष्टि 24 नवम्बर तक विमर्श पोर्टल पर अनिवार्य रूप किया जाना सुनिश्चित करेंगे ताकि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा परीक्षा परिणाम की विस्तृत समीक्षा की जा सके।

Related posts

राजस्व शुद्धिकरण पखवाड़े के अंतर्गत मंडला जिले की अलग-अलग जनपदों में आयोजित होंगे राजस्व शिविर राजस्व शिविरों का तिथिवार कार्यक्रम जारी  

Reva India News

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अंजनिया में भी पुस्तकालय की सुविधा मिलेगी – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने अंजनिया में सामुदायिक पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया

Reva India News

अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम सम्पन्न वरिष्ठ अधिवक्ताओं का किया गया सम्मान,

Reva India News

Leave a Comment