Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एस.डी.एम. नैनपुर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया

मंडला, 17 नवंबर 2025

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चल रहे मतदाता सूची विशेष सघन पुनरीक्षण के कार्यक्रम के अंतर्गत नैनपुर एस.डी.एम. श्री आशुतोष ठाकुर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केंद्र क्रमांक 52 अलीपुर, 76 ईश्वरपुर, 63 बोरीपीपरडाही, 111, 112, 113 इंद्री का दौरा कर बी.एल.ओ. (बूथ लेवल अधिकारी) टीम के द्वारा किए जा रहे गणना पत्रक वितरण एवं गणना पत्रक डिजीटलीकरण कार्यों का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

बीएलओ के द्वारा एसआईआर के सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएँ। अनुपस्थित मतदाताओं के घर कम से कम तीन बार जाकर अधिकतम लोगों को ई.एफ. फॉर्म के माध्यम से मैप किया जाए। मैपिंग के दौरान किसी भी समस्या पर बीएलओ ऐप में कॉल बुक कर तुरंत समाधान प्राप्त करने की नागरिकों को जानकारी दी जाए। ई.एफ. भरते समय किसी भी दस्तावेज की प्रति नहीं ली जाए तथा ई.एफ. का डिजिटाइजेशन तेजी से किया जाए। इसके अतिरिक्त एसआईआर प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध केंद्रीय हेल्पलाइन 1950, अनुभाग स्तरीय कंट्रोल रूम, तथा हेल्प डेस्क की जानकारी भी मतदाताओं को प्रदान की गई। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नैनपुर, नायब तहसीलदार पूजा राणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रभारी कलेक्टर ने किया परीक्षा केन्द्र डोभी का औचक निरीक्षण

Reva India News

मंडला में आरोह 2026 का भव्य समापन खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी- मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके

Reva India News

प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment