Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नर्मदा परिक्रमा पथ अंतर्गत निवास के सिंगपुर में सीईओ जिला पंचायत ने किया पौधारोपण

मंडला, 18 नवंबर 2025

विकासखंड निवास के दौरे पर पहुंचे सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने ग्राम सिंगपुर में नर्मदा परिक्रमा पथ अंतर्गत पौधारोपण किया। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत एक बगिया माँ के नाम योजना के हितग्राहियों से मुलाकात भी की। नर्मदा परिक्रमा पथ अंतर्गत पौधारोपण स्थल पर उन्होंने जनपद पंचायत की सीईओ को निर्देशित किया कि पौधारोपण का कार्य समय पर पूरा कराएं। पौधों की पुख्ता सुरक्षा की व्यवस्था करें जिससे पौधों का विकास बाधित न हो। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा पथ शासन की महत्वपूर्ण योजना है, परिक्रमा पथ से विभिन्न राज्यों के श्रृद्धालु गुजरते हैं।

इस दौरान सीईओ जनपद पंचायत निवास श्रीमती श्रृद्धा सोनी, उपयंत्री श्री संजय सार्वे, उपयंत्री सबा खान, बीसी एसबीएम श्री गजभिये, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, बीपीओ, ग्राम सचिव तथा रोजगार सहायक मौजूद रहे।

Related posts

आबकारी बल मण्डला द्वारा मदिरा के अवैध विक्रय पर की गई कार्यवाही

Reva India News

शाहा नाला में श्रमदान से हुआ बोरी बंधान, जल संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

प्रमुख सचिव श्री जान किंग्सली ने नवरत्न आदिवासी बालिका छात्रावास और जिला स्तरीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया प्रमुख सचिव ने छात्राओं को उत्कृष्ट अंकों के लिए खूब मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा

Reva India News

Leave a Comment