Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उईके ने की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा समय-सीमा में परियोजनाओं को पूरा करने के दिए निर्देश

मंडला, 20 नवंबर 2025

जिला योजना भवन में गुरूवार को मध्यप्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों की बैठक की। यहाँ उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल जीवन मिशन की प्रगतिरत परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की।

मंत्री श्रीमती उईके ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एफएसटीसी के कार्य की गति तेज करें। जहाँ नलजल कनेक्शन किए जाने के बाद आधार सीडिंग का कार्य शेष है। मिशन मोड पर कैम्प लगाते हुए इस कार्य को शतप्रतिशत पूर्ण कराएं। पीएचई के 134 शेष कार्यों को नवंबर के अंत तक पूरा कराएं। नलजल योजनाओं के पूर्व एवं पश्चात के फोटोग्राफ एवं अच्छे वीडियो भी तैयार करें। उन्होंने कान्हा नेशनल पार्क क्षेत्र की 23 योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री श्रीमती उइके ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि कान्हा टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में आने वाले गांवों में सिंगल विलेज स्कीम के सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करें, जिससे ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल मिल सके। उन्होंने हालोन परियोजना के कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि हालोन की मेनलाईन का काम शीघ्र पूर्ण करें। जिस खण्ड का कार्य पूरा हो जाता है उन क्षेत्र के ग्रामों में पेयजल की आपूर्ति शुरू कराएं। उन्होंने कहा कि हालोन परियोजना के प्रथम 70 ग्रामों में 15 जनवरी के पहले पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी तरह नारायणगंज-बीजाडांडी परियोजना के पहले फेस के 60 ग्रामों में जनवरी के अंत तक पेयजल प्रदाय प्रारंभ कराएं। छीताखुदरी के कार्य की निराशाजनक प्रगति को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय सिंह कुशराम, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईपीएचई श्री दिनकर मसूलकर, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री मनोज भास्कर सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं जल जीवन मिशन के जिला स्तरीय एवं अनुविभाग स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

मेकल ने यंग स्टार को और खैरी ने खेल विभाग को दी मात स्वर्गीय मुस्ताक अहमद प्रीमियर फुटबॉल लीग में हो रहे रोमांचक मुकाबले

Reva India News

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जन समस्या निवारण शिविर 2 जुलाई को लगेगा

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment