Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें – कलेक्टर भवन निर्माण में रैनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाए जाने के निर्देश

मंडला, 20 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्कूल चले हम एवं एफएलएन के संबंध में शिक्षा विभाग, जनजातीय कार्य एवं जिला शिक्षा केन्द्र के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि आश्रमों, कन्या परिसरों, विद्यालय भवनों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराएं। हर एक भवन में निर्माण के साथ-साथ रैनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर अनिवार्यतः बनवाएं। बैठक में भवनों के मरम्मत कार्य, शौचालय निर्माण, विभागीय परिसंपत्ति मद से निर्माण, नवीन शाला भवन निर्माण, बालिका छात्रावासों में बाउंड्रीवॉल, जनजातीय कार्यविभाग के आश्रम निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने एफएलएन गतिविधियों के संबंध में जानकारी लेते हुए कहा कि हरएक पोर्टफोलियो में गंभीरतापूर्वक कार्य करें। ऑनलाईन रिपोर्टिंग में विशेष ध्यान दें जिससे जिले की रैंकिंग प्रभावित न हो। पाठ्यपुस्तकों का वितरण, शिक्षकों का कक्षाओं में समय बिताना जैसे महत्वपूर्ण इंडीकेटर्स पर विशेष फोकस करें। बैठक के दौरान परख सर्वेक्षण, साईकिल वितरण, चाईल्ड ट्रेकिंग, शाला गणवेश, वार्षिक कार्ययोजना सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी लेते हुए मार्गदर्शी निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र श्री कुलदीप कठल, एपीसी श्री शेषमणी गौतम, एपीसी श्री केके उपाध्याय सहित सभी बीईओ, बीआरसी तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

कलेक्टर की जिलेवासियों से अपील चाइनीज़ माँझे का उपयोग पतंगबाजी के दौरान नहीं करें

Reva India News

जल संचय अभियान: बिछिया के सुरपन नदी एवं बीजाडांडी के गोदरी नाला में किया गया बोरी बंधान

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 17 जुलाई 2022

Reva India News

Leave a Comment