Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गुरुवार देर रात्रि अपर कलेक्टर ने मोहगांव में किया निरीक्षण जिले में एसआईआर का कार्य युद्ध स्तर पर जारी

मंडला, 21 नवंबर 2025

गुरुवार रात्रि अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने जनपद पंचायत मोहगांव के जनपद सभाकक्ष में चल रहे एसआईआर ऑनलाइन फीडिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बीएलओ एवं सुपरवाइजर से फीडिंग की प्रगति, गणना प्रपत्रों की स्थिति तथा तकनीकी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एसआईआर फीडिंग कार्य को समय-सीमा में और पूर्ण सावधानी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने बीएलओ एवं फीडिंग टीम को निर्देशित किया कि प्रत्येक फॉर्म को सटीकता से दर्ज कर त्रुटि-रहित अपलोड सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यस्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और स्टाफ को आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

 

डिप्टी कलेक्टर ने किया गणना फॉर्म फीडिंग कार्य का निरीक्षण

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ ने शुक्रवार की सुबह 6 बजे से मण्डला के बीएलओ और सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे गणना फॉर्म की फीडिंग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर ने फीडिंग कार्य की गति, कर्मचारियों की उपस्थिति और डेटा एंट्री की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन भी दिया ताकि फीडिंग कार्य शत प्रतिशत पूरा कर सकें।

Related posts

मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर कलेक्टर ने की समीक्षा बैठक

Reva India News

जल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को ब्लेक लिस्टेड करें – हर्षिका सिंह समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

जिले में अब तक 232.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment