Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रशासन आपके द्वार शिविर में 147 आवेदनों का त्वरित निराकरण

मंडला, 21 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बिछिया के अंतर्गत 20 नवम्बर को ग्राम डुगंरिया में शासन की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए प्रशासन आपके द्वार का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभाग के कुल 209 हितग्राही/सामुदायिक आवेदन प्राप्त हुये। 147 आवेदनों का त्वरित निराकरण कराया गया। शेष 62 आवेदनों को समय-सीमा में निराकरण कराने के लिए संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया।

आयोजन के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिछिया सुश्री सोनाली देव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नैनपुर श्री मनीष राज एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिछिया श्री रमेश मंडावी, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा श्री राहुल गौतम, टीआई थाना खटिया श्री केएस चौहान, सरपंच श्री दूपसिंह मरकाम, सचिव ग्राम पंचायत डुंगरिया श्री भजन साहू एवं सड़क परिवहन, वन विभाग, पशुचिकित्सा, खाद्य आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, विद्युत विभाग, रेशम विभाग, खण्ड स्त्रोत समन्वयक, एनआरएलएम, सामाजिक न्याय, श्रम विभाग, शाखा प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक औरई, सेंट्रल बैंक/स्टेट बैंक बिछिया लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अधिकारी/कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

योजना अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

विभिन्न योगासनों का कराया जा रहा नियमित अभ्यास जिलेभर में चल रहे योग प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम

Reva India News

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता/सहायिका भर्ती की अनंतिम सूची जारी 7 दिनों में ऑनलाईन दर्ज करा सकतें है दावा-आपत्ति  

Reva India News

Leave a Comment