Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने की मतदान केंद्रों की रात्रि चौपाल का निरीक्षण

मंडला, 26 नवंबर 2025

जिले में एसआईआर कार्यों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार सिंह ने मंडला विधानसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 300, 302, 303, 311, 319 एवं 320 पर आयोजित रात्रि चौपाल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से केंद्रों की व्यवस्थाओं, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जानकारी ली।

अपर कलेक्टर ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित लक्ष्य और समय-सीमा के अनुरूप पूर्ण किया जाए। घर-घर जाकर मतदाताओं की वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया जाए। जिन क्षेत्रों में कार्य धीमा है, वहां तुरंत विशेष ध्यान देते हुए प्रगति बढ़ाई जाए। अपर कलेक्टर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण सबसे महत्वपूर्ण कार्य है इसे प्राथमिकता से पूरा करें।

Related posts

छात्रावासों में कैरियर काउंसलिंग के सत्र आयोजित करें – श्री मिश्रा कलेक्टर ने किया नैनपुर एवं बिछिया क्षेत्र के छात्रावासों का निरीक्षण

Reva India News

11 फरवरी से रूटीन टीकाकरण एवं फॉलोअप के लिए चलेगा विशेष अभियान

Reva India News

विशेष जागरुकता अभियान अंतर्गत पी.एम. श्री शासकीय हाईस्कूल सेमरखापा में कार्यक्रम संपन्न  

Reva India News

Leave a Comment