Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लोधी प्रतिभा सम्मान एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन कल

मंडला. लोधी प्रतिभा सम्मान एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन 30 नवंबर को बम्हनीबंजर में आयोजित होगा। यह आयोजन चक्रवर्ती मैरिज गार्डन सतबहिनी माता मंदिर के पास सुबह 11 बजे से शुरू होगा। समाज की एकता और युवा मार्गदर्शन के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। प्रमुख अतिथियों में लोकेश लिल्हारे जीएसटी कमिश्नर जबलपुर, अनंत लाल दमाहे राष्ट्रीय अध्यक्ष अलोक दिल्ली, आचार्य हरिगोंविद महाराज राष्ट्रीय कथा वाचक वृंदावन मथुरा, ज्योति लिल्हारेे डिप्टी कलेक्टर कटनी, साध्वी राधिका पटेल डायरेक्टर अपराजिता आईएएस एकेडमी दिल्ली, सरोज कुमार गिरिया प्रदेश अध्यक्ष आलोक संघ पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में मुख्य अभियंता शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष आलोक राजेश कुमार लोधी, जिला लोधी क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष कन्हैया ठाकुर सहित आयोजन समिति ने समाज के सभी सदस्यों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

कोरोना संक्रमण के पुनः अलर्ट के मद्देनजर मॉस्क का उपयोग अनिवार्य जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

विष्णु श्रीवास को जनसुनवाई में तत्काल मिला श्रवण यंत्र

Reva India News

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025

Reva India News

Leave a Comment