Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिला स्व-सहायता समूहों, कत्तिन, बुनकरों एवं स्वदेशी अभियान को सशक्त बनाने डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रारंभ

मंडला, 02 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड भोपाल द्वारा स्वदेशी अभियान के अंतर्गत खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों के प्रसार-प्रचार, प्रशिक्षण एवं विपणन को प्रोत्साहित करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म (https://mpkhadigramodyog.com/) प्रारम्भ किया गया है। यह पोर्टल राज्य के कारीगरों, स्व-सहायता समूहों, उद्यमियों एवं हितग्राहियों को एक ही मंच पर जोड़ने हेतु विकसित किया गया है।

इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिला स्व-सहायता समह पंजीकरण, खादी कत्तिन एवं बुनकरों का पंजीकरण, जिला स्तरीय खादी भंडार/एम्पोरियम की जानकारी, प्रोडक्ट्स कटेलॉग एवं विपणन संबंधित जानकारी, म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रशिक्षण, कार्यक्रमों एवं विपणन गतिविधियों की जानकारी, ऑनलाइन संपर्क एवं सुझाव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला पंचायत मण्डला के मोबाईल नम्बर 8959500194 एवं 9424361125 पर सम्पर्क कर सकते है।

Related posts

अवैध आधार पंजीयन पर कार्रवाई, नेहा कम्प्यूटर सील

Reva India News

खेती के साथ मशरूम का साथ बिछिया के किसानों की बढ़ती आय और नई पहचान

Reva India News

’’विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में किया गया अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत वृक्षारोपण’’

Reva India News

Leave a Comment