Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केंद्र और राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं – जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम निषादराज भवन में विश्व दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

मंडला, 3 दिसंबर 2025

निषादराज भवन मंडला में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा सामर्थ्य प्रदर्शन, खेलकूद एवं अन्य प्रतियोगिताओं में सहभागिता की गयी। कार्यक्रम में एलिम्को जबलपुर के द्वारा पूर्व में चिन्हांकित दिव्यांगजनों को एडिप योजनांतर्गत सहायक उपकरण वितरित किये गये। जिसमें 6 मोटराईज्ड ट्रायसायकिल, 7 ट्रायसायकिल, 36 श्रवण यंत्र, व्हीलचेयर, वैशाखी एवं छड़ी सहित अन्य सहायक उपकरण दिव्यांजनों को प्रदाय किये गये।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। पहले के समय में दिव्यांगजन दूसरों पर निर्भर हुआ करते थे और उनका जीवन अत्यंत कठिन हो जाता था। यह हमारे लिए संतोष का विषय है कि हमारे समाज के दिव्यांगजन सामाजिक न्याय की लाभकारी योजनाओं का फायदा लेकर आत्मनिर्भर होने की ओर अग्रसर होते हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा और जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी ने भी अपने उद्बोधन के माध्यम से दिव्यांजनों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री रोहित बड़कुल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मण्डला श्रीमती प्रतिमा शुक्ला एवं सामाजिक न्याय विभाग से श्री पीयूष पाण्डेय, श्री चंद्रकांत भलावी, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र श्री गुलशन झारिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अधिकारी-कर्मचारी सहित संबंधित स्टॉफ मौजूद रहा।

Related posts

शराब के अवैध निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय की सूचना देने कंट्रोल रूम स्थापित 07642-252231

Reva India News

उचित मूल्य दुकानों के संपूर्ण जमा प्रतिभूति राशि शासन के पक्ष में राजसात

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 9 जून 2022

Reva India News

Leave a Comment