Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निःशक्त बच्चों – सीईओ श्री मीना विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

मंडला, 4 दिसंबर 2025

अंतर्राष्ट्रीय विश्व दिव्यांग दिवस पर डाईट मंडला में दिव्यांग विद्यार्थियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना सम्मिलित हुए। उन्होंने जिले के समस्त विकासखंडों से विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित होकर आए दिव्यांग बच्चों के सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभाओं को देखा। जिला पंचायत सीईओ श्री मीना ने दिव्यांग बच्चों की खेल भावना एवं उनके जज्बे की सराहना की और कहा कि निःशक्त बच्चों में सामान्य बच्चों से कहीं ज्यादा प्रतिभा रहती है उनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत होती है। हम सभी का कर्तव्य है कि इन बच्चों को सबसे आगे लायें। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों और बच्चों को कार्यक्रम संपन्न करने के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा पहली से बारहवी तक के निःशक्त बच्चों ने विभिन्न कलाओं का आकर्षक प्रस्तुतीकरण किया। तत्पश्चात प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले दिव्यांग बच्चों को मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मीना के द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, जिला शिक्षा केंद्र के श्री कृष्ण कुमार उपाध्याय, एपीसी सहायक परियोजना समन्वयक डाइट प्राचार्य, श्री मुकेश पांडे एपीसी रमसा, सहायक संचालक श्री लालसाय मसराम एवं विकासखंड के एमआरसी एवं जनपद शिक्षा केंद्र मण्डला बीआरसी श्री अनादि वर्मा और बीएससी उपस्थित थे।

Related posts

अनुभाग नैनपुर में की गई शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

Reva India News

शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करने वाला, शिक्षक ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत अश्लील हरकत करने के आरोप में शिक्षक को किया निलंबित

Reva India News

Leave a Comment