Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत श्री मीना ने मवई में देखे विकास कार्य, मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण का लिया जायजा

मंडला, 5 दिसंबर 2025

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने मवई क्षेत्र का दौरा किया। यहाँ उन्होंने ग्राम अंजनी में हितग्राही कृपाल सिंह के खेत में मनरेगा के अन्तर्गत बनाये गये खेत तालाब का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम में एक बगिया माँ के नाम के तहत महिला कृषक की भूमि पर फलदार पौधों के रोपण कार्य स्थल पर पहुँचकर स्वयं पौधा भी लगाया।

सीईओ श्री मीना ने इस दौरान आर-सेटी द्वारा दिए जा रहे मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का जायजा भी लिया। यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त कर रही राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की 35 बहनों से उन्होंने प्रशिक्षण के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के उपरांत इस गतिविधि को स्केल-अप करें। जिससे क्षेत्र में मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने और इनके द्वारा उत्पादित मशरूम के बेहतर मूल्य के लिए मार्केट लिंक करने में सहुलियत होगी। जब उत्पादन अधिक होता है तो बड़े मार्केट में उत्पाद विक्रय करना तुलनात्मक रूप से आसान होता है। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष मवई श्रीमती मनीषा मरकाम, जनपद पंचायत सीईओ, आजीविका मिशन स्टाफ सहित संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने नरवाई प्रबंधन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में 29 गर्ल्स का चयन

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment