Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदान केंद्र 107 अमदरा में एएसडीआर सूची का वाचन संपन्न

मंडला, 8 दिसंबर 2025

मतदान केंद्र क्रमांक 107 अमदरा में सोमवार को निर्वाचक नामावली के एएसडीआर का वाचन नियमानुसार संपन्न किया गया। इस प्रक्रिया में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बीएलए, स्थानीय ग्रामवासी तथा नियुक्त मतदान कर्मचारी उपस्थित रहे।

वाचन के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी एंट्रीज को सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया, ताकि नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि को मौके पर ही सत्यापित किया जा सके। उपस्थित राजनीतिक दलों के बीएलए ने वाचन प्रक्रिया का अवलोकन किया और आवश्यकतानुसार अपनी आपत्तियाँ एवं सुझाव दर्ज किए। एसडीआर वाचन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, सार्वजनिक सहभागिता और विश्वास बढ़ाना है, ताकि आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची पूर्णतः अद्यतित और त्रुटिरहित रहे।

Related posts

मांग पूरी ना होने पर ग्राम पंचायत जनपद पंचायत के कार्यालय मैं होगी अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल

Reva India News

खनिज की जाँच हेतु चैकपोस्टों को सक्रिय बनाएं – कलेक्टर श्री मिश्रा जिला टॉस्कफोर्स की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 9 जुलाई 2026

Reva India News

Leave a Comment