Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मानवाधिकार दिवस मनाते हुये लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा का समापन

मंडला, 10 दिसंबर 2025

मिशन शक्ति हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम में एकीकृत शासकीय उच्च.माध्य.विद्या. देवहारा (बम्हनी) तहसील घुघरी एवं एकीकृत शासकीय उच्च.माध्य.वि. सलवाह विकासखंड घुघरी में मानवाधिकार दिवस मनाते हुये लिंग आधारित हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा का समापन और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री प्रेरणा मर्सकोल प्रशासक वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मंडला के द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को यौन शोषण दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के विरूद्ध जागरूक किया। साथ ही वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे दी जाने वाली सहायताओं से लोगों को अवगत कराया एवं हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत लोगों को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्याओं को लेकर एवं शासन की योजनाओं से जुड़ने एवं योजनाओं की जानकारी हेतु हब कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही प्रशासक द्वारा लोगों को आवश्यक हेल्पलाइन 181 महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाईन नं. 1098, सायबर हेल्पलाईन नंबर 1930 एवं इयल 100 के उपयोग के बारे में लोगों को बताया। उक्त कार्यक्रम कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र/छात्राएं एवं वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, केस वर्कर श्रीमती साक्षी पटवा, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने चौगान मढ़िया पूजा-अर्चना की

Reva India News

सांसद श्री कुलस्ते ने जिला प्रशासन को 16 श्रीमद्भगवत गीता भेंट की

Reva India News

कलेक्टर ने की मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment