Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस का सख्त यातायात अभियान: एक हजार से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई

मंडला, 11 दिसंबर 2025

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में मंडला जिले में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व में मंडला पुलिस द्वारा 26 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक विशेष यातायात चेकिंग एवं जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु-दर को न्यूनतम स्तर पर लाना था।

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात पुलिस एवं स्थानीय थाना प्रभारियों द्वारा सख्ती से चेकिंग की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1068 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 4 लाख 58 हजार 700 रूपए का जुर्माना वसूला गया। उल्लंघनों में बिना बीमा वाहन चलाना, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना, तथा अमानक नंबर प्लेट का उपयोग शामिल था।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा ऑटो यूनियन, बस यूनियन एवं स्थानीय नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया। वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज, बीमा, पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस एवं परमिट दुरुस्त रखे जाने के लिए निर्देशित किया गया।

Related posts

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र के लिए मोहनिया पटपरा का निरीक्षण किया

Reva India News

महाविद्यालय बम्हनी में आयोजित शिविर में 45 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए  

Reva India News

नेटवर्क फॉर कंज़र्विंग सेंट्रल इंडिया (एनसीसीआई) द्वारा पाँचवाँ एग्रोबायोडायवर्सिटी राउंडटेबल आयोजित: मिलेट्स इन द सेंट्रल इंडियन लैंडस्केप मध्य भारत में मिलेट्स पारिस्थितिकी तंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रैक्टिशनर्स, शोधकर्ताओं और समुदाय नेतृत्व को एक मंच पर लाना

Reva India News

Leave a Comment