Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस ऑनलाइन कार्यक्रम के पंजीयन प्रारंभ

मंडला, 19 दिसंबर 2025

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मनुष्य के संपूर्ण स्वास्थ्य और कल्याण के लिए ध्यान की महत्ता को स्वीकार करते हुए प्रति वर्ष 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। हार्टफुलनेस संस्थान एवं भारतीय योग संघ, मध्यप्रदेश द्वारा 21 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से वैश्विक ध्यान सत्र का आयोजन किया जा रहा है। ऑनलाइन तनावमुक्ति एवं ध्यान कार्यक्रम के निःशुल्क पंजीकरण के लिए लिंक https://meditationday.global/en/ पर पंजीकरण करें तथा ध्यान उपरांत अपना ई-प्रमाण पत्र प्राप्त करें।

कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थी, शिक्षक, गर्भवती माताएँ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कोचिंग संस्थानों के छात्र-छत्राएँ, शासकीय सेवक, पुलिस कर्मचारी, अधिकारी एवं अन्य नागरिक सभी इस निःशुल्क कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं। 21 दिसंबर को रात्रि 8 बजे उपलब्ध कराई गई मोबाइल लिंक से जुड़कर ध्यान कार्यक्रम का पूरा सत्र पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को उनके ई-प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सकेंगे।

Related posts

सीईओ जिला पंचायत ने किया मोहगांव क्षेत्र का भ्रमण

Reva India News

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, ट्रैक्टर जब्त

Reva India News

आधुनिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी को किया जायेगा निरंतर प्रोत्साहित -मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने उज्जैन में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment