Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी प्रशिक्षण आयोजित

मंडला, 22 दिसंबर 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में सभी बूथ लेवल ऑफिसर एवं बीएलओ सुपरवाईजर को प्रशिक्षित किया जाना है। जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों के 945 मतदान केन्द्रों के लिए प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया। निवास, बीजाडांडी, नारायणगंज, मंडला तथा मोहगांव में इसके लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।

सोमवार को जनपद पंचायत मंडला के सभाकक्ष में संपूर्ण मंडला क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर को इस कार्य के संबंध में प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 को आधार मानकर नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण किये जाने के संबंध में आवश्यक विस्तृत जानकारी दी गई।

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में पहुंचकर बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर्स को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के इस कार्य को गंभीरतापूर्वक लेते हुए समय पर सम्पादित करने के लिए कहा। इस दौरान मास्टर ट्रेनर श्री राजेश धुर्वे, श्री प्रवीण वर्मा, श्री राजेश जायसवाल सहित क्षेत्र के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाईजर मौजूद रहे।

Related posts

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन कलेक्टर एवं एसपी हुए शामिल, विद्यार्थियों को दी प्रेरणादायक सीख

Reva India News

मैं हूँ अभिमन्यु अभियान: महिला सुरक्षा व घरेलू हिंसा रोकथाम के लिए मंडला पुलिस की पहल

Reva India News

2 कोरोना पॉजीटिव

Reva India News

Leave a Comment