Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सपोर्ट पर्सन के दो बैच के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग सम्पन्न बाल कल्याण समिति ने 40 पॉक्सो प्रकरणों में नियुक्त किया है सपोर्ट पर्सन

मंडला, 24 दिसंबर 2025

बाल कल्याण समिति, मंडला के कार्यालय परिसर में सपोर्ट पर्सन के लिए पॉक्सो एक्ट पर क्षमतावर्धन प्रशिक्षण सह मासिक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। क्षमतावर्धन प्रशिक्षण का आयोजन बाल कल्याण समिति, मंडला ने महिला एवं बाल विकास के सहयोग से किया। प्रशिक्षण में सपोर्ट पर्सन को पॉक्सो प्रकरणों में पीड़िता को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशिक्षित किया गया। बाल कल्याण समिति, जिला मंडला के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र गुप्ता ने सपोर्ट पर्सन को पॉक्सो प्रकरणों में उनके कर्तव्यों, रिपोर्टिंग एवं कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया।

बाल कल्याण समिति की सदस्य सुश्री शशि पटेल ने सपोर्ट पर्सन को प्रकरणों में पीड़िता और उनके संरक्षकों तथा न्यायालय में गवाही आदि में निजता और मानवीय संवेदना की आवश्यकता पर जानकारी दी। बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री संतोष कुमार यादव ने सपोर्ट पर्सन को प्रकरणों में पीड़िता के सहयोग के लिए आवश्यक सुझाव दिया। बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री रंजीत कछवाहा ने सपोर्ट पर्सन को विजिट डायरी के संधारण के लिए आवश्यक सुझाव दिया।

बाल कल्याण समिति मंडला के अध्यक्ष श्री गुप्ता, सदस्य श्री रंजीत कछवाहा, सुश्री पटेल और श्री संतोष यादव तथा महिला एवं बाल विकास के संरक्षण अधिकारी श्री रितेश बघेल ने सपोर्ट पर्सन को आवंटित किए गए पॉक्सो प्रकरणों में सपोर्ट पर्सन के द्वारा संपादित किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। मार्च में पुर्नगठित बाल कल्याण समिति ने समिति के समक्ष प्रस्तुत 40 प्रकरणों में सपोर्ट पर्सन नियुक्त कर पीड़ितों को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने का कार्य प्राथमिकता से किया है। बैठक में सपोर्ट पर्सन श्रीमती वंदना तेकाम, श्रीमती मुन्नी नंदा, श्रीमती निधि अग्रवाल, श्रीमती मंगला चौरसिया, श्री सत्यवीर मिश्रा, श्री गोविन्द प्रसाद बर्मन, श्री सहदेव उलाड़ी, श्रीमती गीता साहू और अकील अहमद खान उपस्थित रहे।

Related posts

राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का स्त्रोत – प्रो. धर्माधिकारी

Reva India News

उचित मूल्य की दुकान खोलने हेतु आवेदन पत्र 30 अक्टूबर 2024 तक आमंत्रित

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बॉम्बे ग्रीन और मणि प्रभा किस्म का स्वाद चख कर “आम महोत्सव” का किया शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment