Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुशासन सप्ताह में कलेक्टर का सीधा संवाद प्रशासन गाँव की ओर अभियान के तहत चिरईडोंगरी पहुँचे कलेक्टर

मंडला, 24 दिसंबर 2025

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 19 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक ‘सुशासन सप्ताह-प्रशासन गाँव की ओर’ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करना, जनशिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता को और अधिक सुदृढ़ करना है।

इसी क्रम में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ग्राम पंचायत चिरईडोंगरी, जनपद पंचायत नारायणगंज में आयोजित शिविर में पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएँ और शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के स्पष्ट निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य यही है कि ग्रामीण बिना किसी संकोच के अपनी बात प्रशासन के समक्ष रख सकें और उनकी समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र हो।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीणों से राशन वितरण की समयबद्धता, धान खरीदी केंद्रों में किसी प्रकार की परेशानी, पेयजल की उपलब्धता, आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन तथा गर्भवती महिलाओं से जुड़ी सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

स्वास्थ्य एवं पोषण पर जोर देते हुए कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के रूप में हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन के लिए प्रेरित किया। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर सब्जी उत्पादन से जुड़ी गतिविधियों में महिला स्व-सहायता समूहों को शामिल करने के निर्देश दिए, जिससे पोषण सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं की आय में भी वृद्धि हो सके।

इसके अतिरिक्त कलेक्टर श्री मिश्रा ने नर्मदा नदी किनारे विशेष पर्वों एवं आयोजनों के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय तैराकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटाया जा सके। विदित है कि प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत तहसील, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहाँ ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही पंजीयन कर यथासंभव तत्काल निराकरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यालय में आयोजित की गई चित्रकारी एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरूस्कृत भी किया। कार्यक्रम में एसडीएम श्री एसएल वर्मा, जनपद पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related posts

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक

Reva India News

जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुखय समाचार मंडला 27 मई 2024

Reva India News

Leave a Comment