Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ-मंत्री श्रीमती उइके भालीवाड़ा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ

मंडला, 27 दिसंबर 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके द्वारा शनिवार को ग्राम पंचायत भालीवाड़ा माल में आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को उनके गांव में ही सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। लगभग 65 लाख रुपए की लागत के इस नव निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ओपीडी कक्ष, टीकाकरण कक्ष, लैब सुविधा तथा शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच, टीकाकरण एवं आवश्यक परीक्षणों की सुविधाएँ एक ही स्थान पर प्राप्त हो सकेंगी।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि यह आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की मजबूत कड़ी साबित होगा और स्वस्थ ग्राम-सशक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शालिनी साहू, भालीवाड़ा सरपंच, टिकरवारा श्रीमती श्रद्धा उइके करवेती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू बचाव के उपाय उपचार से बेहतर होते हैं – डॉ. मोहन्ती

Reva India News

वन मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह का मंडला आगमन 31 मार्च को

Reva India News

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment