Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनसुनवाई में श्री उलास मरकाम की समस्या का हुआ त्वरित निराकरण

मंडला, 30 दिसंबर 2025

जनसुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत नैझर के ग्राम धोबाबार निवासी श्री उलास मरकाम ने कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के समझ आवेदन देकर समग्र आईडी में माता-पिता के नाम में त्रुटि के कारण परेशान होना बताया। नाम गलत होने की वजह से उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ लेने और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन में आ रही दिक्कतों के संबंध में अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने आवेदक की गंभीरता को देखते हुए मौके पर मौजूद ई-गवर्नेंस मैनेजर को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। तत्काल समग्र आईडी में सुधार हो जाने से श्री उलास ने जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।

Related posts

दिव्यांग श्रेणी की विश्व शतरंज प्रतियोगिता में मंडला के प्रकाश वंशकार 10वे स्थान पर रहे

Reva India News

निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सूचना देना अनिवार्य, अन्यथा होगी कार्रवाई

Reva India News

सीईओ जिला पंचायत ने लालपुर में जल संवर्धन पर केंद्रित हुई पानी चौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए

Reva India News

Leave a Comment