Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सृजन कार्यक्रम अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मंडला, 5 जनवरी 2026

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला में सृजन कार्यक्रम अंतर्गत आत्मरक्षा लैंगिक सकारात्मक कार्यों एवं नेतृत्व पहल के माध्यम से किशोर और किशोरियों के सशक्तिकरण के लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें श्री चंद्रहास पटेल एवं द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को आत्मरक्षा और सशक्तिकरण के लिए बालिकाओं को सेक्सुअल हैरेस्मेंट से बचाव, जेंडर सेंसीटाईजेशन, पॉक्सो एक्ट एवं शासन की योजनाओं के बारे में बताया गया। साथ ही वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा बाल विवाह रोकथाम के बारे में बताकर छात्रों को सशक्त किया गया। साथ ही महिलाओं और बलिकाओं के लिये संचालित आपातकालीन और गैर आपातकालीन सेवाओं तक त्वरित पहुंच सुविधा के लिये आवश्यक हेल्पलाइन 181 महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाईन नं. 1098, सायबर क्राईम से बचाव के लिये साइबर हेल्पलाईन नंबर 1930 एवं डायल 112 के उपयोग के बारे में बताया।

विधिक प्राधिकरण सेवा जिला मण्डला से पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव द्वारा छात्रों को कानून के प्रति सजग रहने के साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को दी जाने वाली सहायतों एवं विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नं. 15100 की जानकारी दी गई।

Related posts

ED books Jet Airways’ Naresh Goyal, his wife in alleged money laundering case

Admin

आयुष विभाग की रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई

Reva India News

सीवरेज लाइन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की सीवरेज कार्य की प्रगति की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment