Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कृषकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए बैठक संपन्न

मंडला, 6 जनवरी 2026

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड मण्डला वृत्त के अधीक्षण अभियंता मो. अयूब खान द्वारा भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष श्री श्रीराम सिंधिया एवं सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों ने विद्युत संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर अधीक्षण अभियंता द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये कार्यपालन अभियंता मण्डला एवं बिछिया को निर्देशित किया गया है कि भारतीय किसान संघ के सदस्यों एवं प्रतिनिधियों से संभाग स्तर एवं वितरण केन्द्र स्तर पर बैठक आयोजित कर किसानों को विद्युत संबंधी हो रही कठिनाईयों को संज्ञान में लेते हुये उनका प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें। बैठक में भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि, कार्यपालन अभियंता सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

आंगनवाड़ी सहायिका की अनन्तिम सूची जारी

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का प्रवास कार्यक्रम

Reva India News

जनधन योजना में गरीब भाई-बहनों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनधन योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई मुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थियों को भी दी शुभकामनाएं

Reva India News

Leave a Comment