Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम अचली में श्रमदान से हुआ विशाल बोरी बंधान दिलाई गई जल संरक्षण की शपथ

मंडला, 6 जनवरी 2026

ग्राम पंचायत सेमरखापा के पोषक ग्राम अचली के नाला में बोरी बंधान का कार्य स्वैच्छिकता, सामूहिकता एवं श्रमदान के माध्यम से हुआ। यहां जल संरक्षण व संवर्धन के लिए लगभग 210 बोरियों का विशाल बोरी बंधान किया गया। जिसमें समाज कार्य में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कर रहे छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। यह श्रमदान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मंडला द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अचली, नवांकुर संस्था धेनु बाड़ी गौ संरक्षण समिति सेमरखापा तथा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्री राजेन्द्र चौधरी, विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया, प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

बस पलटने से घायल हुए यात्रियों को दी गई त्वरित चिकित्सा सुविधा एक निवास चिकित्सालय में भर्ती, एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया

Reva India News

सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरा कार्यक्रम जारी

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने किया प्रधानमंत्री जनमन आवास का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment