Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बस पलटने से घायल हुए यात्रियों को दी गई त्वरित चिकित्सा सुविधा एक निवास चिकित्सालय में भर्ती, एक को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया

शनिवार को सिंगपुर निवास में बस के पलटने से घायल हुए 23 लोगों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में भर्ती किया गया।  सभी घायलों का त्वरित प्राथमिक उपचार किया गया एवं प्रारंभिक उपचार के पश्चात लगभग 11 बजे 15 घायलों को मामूली चोट लगने पर प्राथमिक चिकित्सा देकर छुट्टी दी गई ।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे.मोहंती ने बताया कि शेष 08 मरीजों को निगरानी में रखा गया । जिसमें लक्ष्मी पिता राजेंद्र ,श्यामलाल पिता दयाली यादव, शालिनी भवेदी पिता राजकुमार भवेदी, भूरा सिंह पिता भारत सिंह, अजय वरकडे, पिता मल्लू सिंह, उल्कट पिता हेमंत, हलकट पिता हिम्मत, साक्षी यादव पिता लक्ष्मण सिंह यादव को जिला स्तरीय टीम डॉ. सुमित सिंगौर, जिला क्षय अधिकारी, डॉ .वाय के झरिया जिला टीकाकरण अधिकारी, एवं डॉ अंकित जायसवाल अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच कर उपचार दिया गया। उपचार उपरांत 7 मरीजों को डिस्चार्ज कर घर जाने दिया गया। एक घायल युवक उल्कट काकोड़िया को कमर में चोट के कारण भर्ती रखा गया, एवं शालिनी भवेदी पिता राजकुमार उम्र 16 को सर में चोट के कारण जांच एवं उपचार हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया । शेष सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।

Related posts

मोंटफोर्ट, महर्षि, शासकीय कन्या उ. मा. विद्यालय.एवं सरस्वती ज्ञान मंदिर बम्हनी में हुआ मेधावी छात्रों का सम्मान

Reva India News

कुम्भ स्थल पर आयोजित होगा पारंपरिक खेल उत्सव

Reva India News

समान नागरिक संहिता पर मंथन, आमजन से लिए गए सुझाव यूसीसी का उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को समान अधिकार दिलाना है – बुधपाल सिंह

Reva India News

Leave a Comment