Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को करें लाभान्वित – कलेक्टर 31 मार्च तक चलेगा संकल्प से समाधान अभियान जिला अधिकारियों की बैठक लेकर दिए निर्देश

मंडला, 15 जनवरी 2026

मध्यप्रदेश शासन के संकल्प से समाधान अभियान के संबंध में जिला योजना भवन में जिला अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन का यह अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। संकल्प से समाधान अभियान पोर्टल का उद्देश्य भारत सरकार एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों तक समय सीमा में पारदर्शी तथा डिजीटल माध्यम से पहुंचाना है। इस अभियान के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों की 106 योजनाओं के पात्र हितग्राहियों से आवेदन संकलित कर समुचित निराकरण कराया जाना है।

 

कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि यह अभियान सभी नगरीय निकायों तथा ग्राम पंचायतों में 12 जनवरी से प्रारंभ हो गया है। प्रथम चरण में 15 फरवरी तक गठित किए गए दलों द्वारा नागरिकों से घर-घर संपर्क करते हुए उनके आवेदन प्राप्त करने हैं। आवेदन प्राप्त करने के साथ ही निराकरण योग्य आवेदनों का समुचित निपटारा भी सुनिश्चित करना है। द्वितीय चरण में 15 फरवरी से 15 मार्च तक क्लस्टर स्तर पर संकलित आवेदनों का निराकरण किया जायेगा। क्लस्टर स्तर पर भी शेष रह जाने वाले आवेदनों को ब्लॉक लेवल पर 16 मार्च से 26 मार्च के बीच तृतीय चरण में शिविरों के माध्यम से निराकरण किया जायेगा। इसके पश्चात चतुर्थ चरण में जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा। संपूर्ण अभियान 31 मार्च तक चलेगा।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी क्लस्टर प्रभारियों को दलों के नोडल अधिकारियों से सतत संपर्क में रहें। इसके अलावा प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी करते हुए संबंधित विभागों तक प्रेषित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यकता अनुसार कंट्रोल रूम स्थापित करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जिले में आरोग्यम 2.0 के शिविर प्रत्येक बुधवार एवं गुरूवार को लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में भी प्रशासन आपके द्वार तथा संकल्प से समाधान अभियान के लिए लोगों के आवेदन प्राप्त करें। आवेदनों के साथ आवेदक की समग्र आईडी अनिवार्य रूप से प्राप्त करें जिससे आवेदन की ऑनलाईन फीडिंग में परेशानी न हो। प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों का दैनिक आधार पर डिजीटलीकरण भी अनिवार्य रूप से कराएं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया सहित संबंधित जिला अधिकारी योजना भवन में मौजूद रहे। अन्य सभी एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत, सीएमओ नगरपालिका, बीईओ, बीएमओ तथा सीडीपीओ ऑनलाईन लिंक के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Related posts

जिले में अब तक 981.9 मिमी वर्षा मंडला तहसील में सबसे अधिक 1097.4 मि.मी. वर्षा दर्ज

Reva India News

31 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

सहायक व्यय प्रेक्षकों की बैठक आज

Reva India News

Leave a Comment