Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शहस्त्रधारा में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 15 जनवरी 2026

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सार्वजनिक स्थल शहस्त्रधारा में वन स्टॉप सेंटर (सखी) द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करने के लिए जागरूक किया गया। जिला स्तर में संचालित कन्ट्रोल रूम की जानकारी देते हुये 18 वर्ष के पहले लड़की एवं 21 वर्ष के पहले लड़के का विवाह बाल विवाह कहलाता है, जिसे सरकार द्वारा प्रतिबंधित किया गया है बाल विवाह करने वाले, करवाने वाले एवं शामिल होने वाले लोगों को 1 लाख का जुर्माना और 2 वर्ष का कारावास या दोनो का प्रावधान है।

प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को हब एवं वन स्टॉप सेंटर में दी जानेवाली सहायताओं के बारे में भी बताकर जागरूक किया गया। साथ ही शासन की योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

Related posts

जी एस रायसोनी स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ   जूनियर, सीनियर व वेटरन्स खिलाडी दिखा रहे अपना दम

Reva India News

मवई विकासखंड में अल्पविराम कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

समूह के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना जरूरी – मंत्री श्रीमती संपतिया उईके सेवा पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित आजीविका फ्रेश मेला में पहुंची केबिनेट मंत्री

Reva India News

Leave a Comment