Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“सृजन कार्यक्रम” सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त करने बाल अधिकार आधारित क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित

मंडला, 15 जनवरी 2026

मंडला जिले में 14 जनवरी को जिला पुलिस मंडला एवं आईएसआरडी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में “सृजन कार्यक्रम” के अंतर्गत सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए जिले से चयनित 80 बालक-बालिकाओं के लिए क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को बाल अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, अनुशासन, आत्मरक्षा एवं आत्मविश्वास के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को मार्शल आर्ट, जुंबा पीटी, सेल्फ डिफेन्स तकनीक तथा मौलिक कानूनी जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे सुरक्षित, सजग एवं आत्मनिर्भर नागरिक बन सकें। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के निर्देशन, एडिशनल एसपी एवं नोडल अधिकारी श्री शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में तथा आईएसआरडी संस्था मंडला श्री चंद्रहास पटेल के संयुक्त प्रयासों से संचालित किया जा रहा है।

एक अन्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मंडला श्री सकलेचा के निर्देशन में चलाए जा रहे क्लीन स्वीप अभियान एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत थाना बिछिया अंतर्गत ग्राम औराई में ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा राहवीर योजना की जानकारी दी गई। इस जागरूकता कार्यक्रम में एसडीओपी बिछिया श्री सौरभ तिवारी, थाना प्रभारी श्री रंजीत सैयाम एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नैनपुर में 20 सितंबर को लगाया जायेगा रक्तदान शिविर

Reva India News

*सिलिंडर को चूल्हा बनाकर कांग्रेसियों ने तले पकौड़े-बाइक की निकाली शवयात्रा* *कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने किया महंगाई बेरोजगारी के विरुद्ध प्रदर्शन*

Reva India News

*पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके रानी दुर्गावती सम्मान से हुई विभूषित।

Reva India News

Leave a Comment