Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पश्चिम (सा) वनमंडल मंडला के अंतर्गत वनपरिक्षेत्र बम्हनी में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन

मध्य प्रदेश इको टूरिज्म विकास बोर्ड एवं मध्यप्रदेश वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में दिनाँक 12/01/26 को पश्चिम (सा) वनमंडल मंडला के अंतर्गत वनपरिक्षेत्र बम्हनी में अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन इकोपर्यटन क्षेत्र गिदली घुघरा में किया गया |

जिसमें शासकीय हवेली उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय राता के 126 विद्यार्थियों के साथ मास्टर ट्रेनर श्री सी.एम. शर्मा , उपवनमंडल अधिकारी महाराजपुर एवं वन परिक्षेत्र बम्हनी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे. कार्यक्रम की शुरुआत में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रकृति के मध्य सूर्यनमस्कार कराया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के अंतर्गत प्रकृति पथ भ्रमण एवं व्याख्या, वन क्षेत्र में पाए जाने वाले वृक्षों, वनस्पतियों और औषधीय महत्त्व के जड़ी-बूटियों की पहचान तथा उनके उपयोग/महत्त्व, मृदा अपरदन और मृदा संरक्षण, वन्य जीवों और उनके प्राकृतिक पर्यावास के पारस्परिक सह-सम्बन्ध इत्यादि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई.

इस अवसर पर पर्यावरण पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगणों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में श्रीमती सकुना उइके अध्यक्ष जनपद पंचायत बिछिया, श्री श्याम उइके अध्यक्ष वन सुरक्षा समिति झाँगुल, श्री श्रीराम सूत्रकार उपवनमंडल अधिकारी महाराजपुर एवं परिक्षेत्र बम्हनी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहे

Related posts

प्रेक्षक ने किया घुघरी एवं मवई के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

Reva India News

कलेक्टर ने माहिष्मती घाट का किया निरीक्षण स्क्रेप से तैयार राजकीय पक्षी दूधराज की रचना होगी स्थापित

Reva India News

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment