Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संकल्प से समाधान अभियान: घर-घर जाकर दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

मंडला, 16 जनवरी 2026

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशन में नगर पालिका नैनपुर द्वारा “संकल्प से समाधान अभियान” के अंतर्गत घर-घर जाकर नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन तक योजनाओं की सही जानकारी पहुँचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

अभियान के दौरान नगर परिषद टीम ने वार्डवासियों को विभिन्न योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से बताया। साथ ही नागरिकों की समस्याएं एवं आवश्यकताओं को सुनकर उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया गया।

इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग शासन की सुविधाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें।

Related posts

*अभाविप सरस्वती विद्यालय की कार्यकारणी घोषित* 

Reva India News

देवहार की उचित मूल्य दुकान में अमानक चावल वितरण पर बड़ी कार्रवाई गुणवत्ता सर्वेयर सेवा से पृथक, तीन पर प्रकरण दर्ज

Reva India News

उर्वरक डीएपी अमानक पाए जाने के फलस्वरूप प्रतिबंधित किया गया

Reva India News

Leave a Comment