मंडला, 16 जनवरी 2026
जिला प्रशासन के तत्वाधान में 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक शासकीय पीएम एक्सीलेंस रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला में युवा संगम मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में बेरोजगार युवक, युवतियों की भर्ती के लिए 46 स्थानीय इकाई, कंपनियों में 150 वेल्डर, 191 फिटर, 408 मैकेनिकल, 513 कम्प्यूटर, मशीन ऑपरेटर, 318 इलेक्ट्रीशियन एवं 1165 अन्य इस प्रकार कुल 2745 पदों के लिए प्राथमिक रूप से चयन करेंगे।

मेले में पंजीयन के लिए लिंक https://forms.gle/sXNkiQHQiLjoy7su6 तथा 10वीं से 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई समस्त ट्रेड, डिप्लोमा, डिग्री शैक्षणिक योग्यता तथा आवश्यक दस्तावेज में समग्र आईडी, अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, रोजगार पंजीयन आदि की छायाप्रति एवं 2 पासपोर्ट साईज फोटो की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए मो.नं. 9407312872, 9425417235 एवं 9691596816 पर संपर्क किया जा सकता है।

