Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संयुक्त संचालक ने किया बीजाडांडी के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

मंडला, 16 जनवरी 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक जबलपुर श्रीमती ऊर्षा सोलंकी ने परियोजना बीजाडांडी के आंगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र घुघरी, सोधन पिपरिया, कालपी तथा बीजाडांडी का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों का वजन सत्यापन किया। इसके अलावा केन्द्रों में ई.सी.सी.ई. गतिविधि संचालन की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही किचन गार्डन का अवलोकन किया। केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे नाश्ता और भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण भी किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को 3-6 वर्ष के छूटे हुए बच्चों का पोषण ट्रैकर पर पंजीयन के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय परियोजना अधिकारी सुश्री मनीषा तिवारी एवं पर्यवेक्षक भी उपस्थित रहीं।

Related posts

गेहूँ की स्लॉट बुकिंग करने की आज अंतिम तारीख

Reva India News

19 एवं 22 जुलाई को कोविड टीकाकरण के लिए कोविन-पोर्टल पर ऑनलाईन प्री-स्लॉट बुकिंग करें

Reva India News

स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

Leave a Comment