Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण के संबंध में रोल प्रेक्षक एवं कमिश्नर की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

मंडला, 23 जनवरी 2026

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुक्रम में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रियाधीन है, के संबंध में गुरूवार को रोल प्रेक्षक एवं संभागायुक्त श्री धनंजय सिंह की अध्यक्षता में योजना भवन मंडला में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान रोल प्रेक्षक द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत विधानसभावार अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा जिला निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (कलेक्टर) द्वारा जिले की समस्त विधान सभाओं के फॉर्म 6, 7 एवं 8 के निराकरण की स्थिति, जेंडर रेशियो तथा ई पी रेशियो की जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा सुझाव प्रस्तुत किये गये। संभागायुक्त एवं रोल प्रेक्षक द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के कार्यों का निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

ग्राम पुरवा में एक संदिग्ध घर की तलाशी, देशी-विदेशी शराब जप्त  

Reva India News

आबकारी विभाग ने की अवैध शराब तश्करी के विरूद्ध कार्यवाही

Reva India News

बुजुर्गों के सम्मान और अधिकारों के लिए घुघरी में जागरूकता सेमिनार आयोजित

Reva India News

Leave a Comment