Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर मनाया जायेगा मद्य निषेध संकल्प दिवस

मंडला, 23 जनवरी 2026

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि 30 जनवरी के अवसर पर मद्य निषेध संकल्प दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं तथा समाज के सभी वर्गों में बढ़ती हुई मद्यपान तथा मादक पदार्थ द्रव्यों के सेवन की नशा प्रवृत्ति की रोकथाम, दुष्परिणामों से युवाओं और समाज को अवगत कराना और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाना है। मादक द्रव्यों तथा मदिरापान त्यागने के लिए संकल्प दिलाना एवं संकल्प पत्र भरवाने का कार्य भी किया जायेगा।

विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत, स्थानीय निकाय एवं स्वैच्छिक संस्थानों में इस अवसर पर सेमिनार, वर्कशॉप, रैली, प्रदर्शनी, वाद विवाद, निबंध लेखन, मानव श्रृंखला, पोस्टर प्रतियोगिता एवं नाटक गीत नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम व सभाएं आयोजित कर मद्य निषेध संकल्प के लिए वातावरण निर्मित किया जाएगा। इसके लिए सुझाव कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।

Related posts

रेगुलर पढ़ने वाले बच्चे कभी असफल नहीं होते – श्री सोमेश मिश्रा प्रवेशोत्सव के ’भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम में शामिल हुए कलेक्टर

Reva India News

वैश्य महासम्मेलन आज मनायेंगा हिन्दू नववर्ष  

Reva India News

धनवाही में स्वास्थ्य शिविर संपन्न

Reva India News

Leave a Comment