Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में वर्ष 2027-28 के लिए फसल ऋणमान निर्धारित, किसानों को मिलेगी सुविधा

मंडला, 28 अक्टूबर 2026

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, मंडला के अंतर्गत वर्ष 2027-28 के लिए फसलवार ऋणमान निर्धारित करने हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समूह की बैठक कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के लिए ऋणमान और किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत वित्तमान निर्धारित करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में खरीफ, रबी, सब्जी एवं औषधीय पौधों की खेती के लिए ऋणमान निर्धारित किए गए। साथ ही पशुपालक एवं मत्स्यपालक कृषकों की कार्यशील पूंजी संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजनांतर्गत वित्तमान तय किए गए। फसल ऋण वितरण एवं अदायगी की तिथियों का भी निर्धारण किया गया।

किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पकालीन कृषि ऋण उपलब्ध कराने की योजना के अंतर्गत खरीफ एवं रबी मौसम के ऋणों के लिए पृथक-पृथक देय तिथियों के स्थान पर वार्षिक एकल ऋण सीमा की व्यवस्था निर्धारित की गई। इसके तहत स्वीकृत वार्षिक ऋण सीमा से प्रथम आहरण की तिथि से 12 माह की अवधि में ऋण की चुकौती देय होगी।

बैठक में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, उपसंचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया, सहायक संचालक उद्यानिकी श्रीमती दीपा कुलेश, मत्स्य एवं पशुपालन, सहायक आयुक्त सहकारिता, लीड बैंक अधिकारी सुश्री साक्षी पन्द्राम तथा दो प्रगतिशील कृषक उपस्थित रहे।

Related posts

26 एवं 27 को आयोजित करें स्वच्छता संबंधी विशेष गतिविधियां – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों को दिए निर्देश  

Reva India News

निर्वाचन दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करेंगे अधिकारी – हर्षिका सिंह जारी कार्यविभाजन आदेश पर कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

हितग्राहीमूलक योजनांतर्गत विकासखंडवार शिविरों का आयोजन

Reva India News

Leave a Comment